नकल कांड पर एसआईटी एक्शन मोड में, हरिद्वार-टिहरी में होगी जन संवाद बैठक

स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में नकल के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गठित एसआईटी 27 सितम्बर को हरिद्वार और 29 सितम्बर को टिहरी गढ़वाल में अभ्यर्थियों व अभिभावकों से सीधा संवाद करेगी। दोनों जिलों में कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 से 1 बजे तक बैठक होगी। इच्छुक अभ्यर्थी, अभिभावक और कोचिंग संस्थान से जुड़े लोग अपनी शंकाएं व सूचना सीधे एसआईटी को दे सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *