चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय का विधायक आदेश चौहान ने उद्घाटन किया

हरिद्वार। सेवा समर्पण और संस्कार के लिए अपनी पहचान बनाने वाली संस्था छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट के पंचम स्थापना दिवस पर कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसका शुभारंभ रानीपुर के विधायक आदेश चैहान ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती बबीता योगाचार्य ने संस्था के उद्देश्यों और समाज के लिए संस्था की उपयोगिता पर प्रकाश डाला एवं संचालन उत्तराखंड अध्यक्ष सन्दीप सिंहानिया ने किया।

मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए विधायक आदेश चैहान ने कहा कि सरकार द्वारा समाज और महिलाओं के हित में अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं जो धरातल तक नहीं पहुंच पाती, इसलिए संस्था के सदस्यों द्वारा संबंधित विभाग से जानकारी लेकर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए । संस्था की ओर से सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को विधायक ने आई कार्ड बनाए। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु शर्मा, सभासद अशोक मेहता ,अजय मलिक, योगाचार्य सुदेश बहन ,प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सैनी ,मधु शर्मा, निरू कौशिक ,कविता जैन ,आरती मेहता ,पूजा अनसूटेबल ,सुमन स्वामी, साधना राघव, दीपा माहेश्वरी ,पिंकी पवन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *