आबकारी टीम पर मधुमक्खियों का हमला, दरोगा गंभीर रूप से घायल

काशीपुर। अवैध कच्ची शराब तस्करों की तलाश में छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें विभाग के एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम कच्ची शराब तस्करों की तलाश में ग्राम खाईखेड़ा पहुंची थी। मौके पर टीम को अवैध शराब की भट्टी मिली। टीम को देख शराब तस्कर भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम ने भट्टी को तोड़ना शुरू किया और मौके पर मिले लाहन को नष्ट कर रही थी। तभी अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड वहां पहुंच गया और उपनिरीक्षक असीस सिद्दीकी पर हमला कर दिया।

हमले में सैकड़ों मधुमक्खियां दरोगा के मुंह, नाक और कान में चिपक गईं, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए। टीम के अन्य सदस्यों ने धुआं करके मधुमक्खियों को बड़ी मुश्किल से भगाया। घायल उपनिरीक्षक असीस सिद्दीकी को तुरंत एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *