हरिद्वार–रुड़की में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कड़ी कार्रवाई

 हरिद्वार। हरिद्वार और रुड़की इंटरसेप्टर टीमों ने नारसन–लंधौरा–हरिद्वार मार्ग पर आज एक प्रातःकालीन विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में मुख्य रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नजर रखी गई। टीम ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 33 चालान जारी किए और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर लिया।

यह कार्रवाई विभाग की सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग रोकने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक हरिद्वार और रुड़की में 250 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए जा चुके हैं। विभाग का उद्देश्य है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जाए और यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *