हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू, शराब और नशीली दवाओं के साथ कई आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद की पुलिस ने रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 बजे तक कई बड़ी कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसा। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रेलवे अंडरपास के पास विकास पुत्र स्वर्गीय रमेश, निवासी राजीव नगर कॉलोनी लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर को नाजायज चाकू के साथ दबोचा। उसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, न्यायालय के वारंट पर ज्वालापुर पुलिस ने हेमराज पुत्र रामनाथ, निवासी गली नंबर 2 राम नगर कोतवाली ज्वालापुर को गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया।

सिडकुल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सचिन पुत्र जगदीश, निवासी नवोदय नगर सिडकुल और जीवन प्रसाद पुत्र मुकुल देव, निवासी सिविल लाइन रुड़की को 98 पैकेट देशी शराब (किन्नू और माल्टा) के साथ धर दबोचा। लक्सर पुलिस ने त्योहारी सीजन में विशेष सतर्कता बरतते हुए सुमित कुमार, मांगे राम और चमन को मौके से गिरफ्तार कर कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

इसके अलावा, मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के तहत लक्सर पुलिस ने साजिद अली पुत्र शौकीन, निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी को 270 अवैध Alprazolam टैबलेट के साथ हिरासत में लिया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि पर्वों के दौरान जनता की सुरक्षा और शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *