हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने कच्ची शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस ने ग्राम बिशनपुर कुंडी में छापामारी कर विकास पुत्र सुभाष को कच्ची शराब समेत दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल नरेश बहुगुणा व सुरेश रावत शामिल रहे।