घटतौली की आशंका में ताबड़तोड़ छापे मारे, आधा दर्जन चालान 

काशीपुर। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर घटतौली की आशंका को लेकर बाट माप विज्ञान विभाग की टीम ने काशीपुर और बाजपुर में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की, और आधा दर्जन दुकान स्वामियों के चालान किए। एकाएक गई इस छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

 जानकारी के अनुसार बाट माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक (हल्द्वानी) कैलाश पंत के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पिछले तीन दिनों में काशीपुर और बाजपुर में घटतौली की आशंका को लेकर दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की, और बाट तराजू की चेकिंग की। दीपावली के मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर भी छापे मारे गए। इस दौरान बाजपुर में आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं मिली, वहां उपयोग किया जा रहे तराजू का सत्यापन नहीं कराया गया था, जिस पर उनका चालान किया गया। बाट माप विज्ञान की वरिष्ठ निरीक्षक निधि सक्सेना ने बताया कि छापे की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के दुकानदारों से कहा है कि जिन लोगों ने अपने तराजू का सत्यापन नहीं कराया है वह कार्यालय जाकर सत्यापन करवा ले। इस चेकिंग अभियान में विभाग के सहायक नियंत्रक कैलाश पंत, वरिष्ठ निरीक्षक निधि सक्सेना, राजेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह सहित स्टाफ अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *