नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दी कि वह और उनकी पत्नी कंपनी में गए थे, जबकि उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। पड़ोस में किराए पर रहने वाले राजकुमार ने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को विजन रेजिन्स एण्ड रिसोल प्रा. लिमिटेड के सामने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सिडकुल स्थित C&S कम्पनी में नौकरी करता है।

आरोपी राजकुमार, पुत्र संतराम, निवासी नया गांव, थाना शेरपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.), वर्तमान में रामधाम कालोनी, कोतवाली रानीपुर में किरायेदार है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार, उप निरीक्षक पूजा पाण्डेय और कांस्टेबल अर्जुन रावत शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *