हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
थाना खानपुर पुलिस टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों आलमपुर और बालावाली बार्डर पर अलग-अलग स्थानों से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार पुत्र पाल सिंह निवासी गिद्धावाली (उम्र लगभग 30 वर्ष) और जोगा सिंह पुत्र सादा सिंह निवासी राजपुर, थाना खानपुर (उम्र 59 वर्ष) के रूप में हुई है।
बरामदगी में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब शामिल है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल अरविंद रावत, अशोक कुमार और त्रेपन सिंह शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।