प्रमोद कुमार
सुल्तानपुर। कूरेभार थाने का कार्यवाहक चार्ज लिए सुखदेव सिंह पर पैसा लेकर हत्या कराने जैसे गंभीर मामले में पुलिस अभी किसी मोड़ पर नहीं पहुंची है, वही मंगलवार को 14 वर्षीय जय उर्फ अभय कुमार के सगे चाचा, दादा, द्वारा फांसी देकर हत्या किए जाने से नाराज परिजन हत्यारे पर नामजद मुकदमा न दर्ज करने वाले अधिकारी को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए हंगामा शुरू कर दिया था।
हंगामे के 24 घंटे बीतने को है नाबालिक 14 वर्षीय जय उर्फ अभय कुमार बरौला कूरेभार की सगे चाचा,चाची, दादा द्वारा फांसी देकर हत्या करने के मामले में कार्यवाहक थाना अध्यक्ष सुखदेव सिंह पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही करते नहीं नजर आई है। वहीं हंगामे के बीच मौजूद सुखदेव सिंह अपने ऊपर पैसा लेकर हत्या कराने का आरोप लगता देख घटना स्थल से खिसकते नजर आए। बताया जाता है कि कूरेभार में तैनात विवादित दरोगा सुखदेव सिंह के काले कारनामों से पुलिसिया कार्यवाही पर बडा दाग लग रहा है। अगर ठीक समय पर दरोगा सुखदेव ने मुकदमा दर्ज कर लिया होता तो न तो पीडित को सड़क पर शव रखकर हंगामा करना पडता और न ही पुलिसिया कार्यशैली का छीछालेदर ही हुआ होता,अब तक अपराधी सलाखों के पीछे होता, लेकिन रुपए की लालच में मुकदमा न दर्ज करना पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा क्षेत्र के न्याय हित मे दरोगा सुखदेव पर कब कार्यवाही करेंगे।
अभी हाल ही में दरोगा सुखदेव सिंह की पिटाई से अजीज़ आकर एक दिव्यांग ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी,अब देखना होगा कि जहां पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा जनता पर तत्काल कार्यवाही करने के अपने भरोसो को बरकरार रखते हुए ऐसे निडर पुलिस अधिकारी पर क्या कार्रवाई करेगी, जो अभी भी चर्चा का बिषय बना हुआ है।