देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को थानों स्थित लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में भाग लिया। उन्होंने कहा कि लेखक गांव समाज को दिशा देने और जड़ों से जोड़ने वाले विचारों का प्रतीक है। राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा साहित्यकारों को सम्मान और अनुदान प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रदेश आएंगे। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।