संत समाज ने की मुख्यमंत्री धामी की सराहना, कहा – “देवभूमि के धर्म-संरक्षक हैं सीएम”

देहरादून। उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री आवास बुधवार को आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौहार्द का केंद्र बन गया। देशभर के प्रमुख संतों और धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और आध्यात्मिक समृद्धि के प्रयासों की सराहना की।

संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को “देवभूमि का धर्म-संरक्षक” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

आध्यात्मिक संगम में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी रविंद्रपुरी, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, आचार्य बालकृष्ण, जया किशोरी और डॉ. कुमार विश्वास समेत अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक परंपराओं को सशक्त नेतृत्व दिया है। उन्होंने सरकार की नीतियों की प्रशंसा की जिनसे धार्मिक स्थलों का संरक्षण और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

संत समाज ने भरोसा दिलाया कि हरिद्वार कुंभ-2027 को भव्य, दिव्य और विश्वस्तरीय आयोजन बनाने के लिए वे सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि और त्वरित निर्णयों से यह कुंभ इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।

संतों ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभर रहा है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। सभी संतों ने राज्य की उन्नति और जनता की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *