महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताआंें ने उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों व राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया।

इस मौके अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों के उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया और कहा कि भाजपा सरकार को उत्तराखंड में बेराजगारी, भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा ध्वस्त हो चुकी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।

पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार को उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सार्थक चर्चा करानी चाहिए थी।  लेकिन भाजपा सरकार षड्यंत्र के तहत उत्तराखंड में पहाड़ मैदान के बीच वैमनस्य फैलाना चाहती है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और राजबीर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण की रजत जयंती वर्ष में हमें शिक्षा और स्वास्थ्य को सुलभ तरीके से आमजन तक पहुंचाने के लिए चिंतन करना होगा। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर इस प्रदेश की बेहतरी का सपना देखा था। लेकिन आज 25 वर्ष बीत जाने पर भी उत्तराखंड में आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्षरत है जो कि बहुत ही निंदनीय है। पार्षद सोहित सेठी और युवा नेता अजय गिरी ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के लिए जो त्याग और बलिदान हमारे आंदोलनकारियों ने दिया उसे कभी भूला नहीं जा सकता। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में हिमांशु राजपूत, उज्जवल वालिया, मनीष गुप्ता, गौरव गोस्वामी, ऋषभ वशिष्ठ, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम जोशी, मयंक त्यागी, अरूण चैहान, शोकत अली चीचू, आशीष कुमार, सचिन कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *