संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महंत महेश मुनि को श्रद्धांजलि

हरिद्वार। चेतनदेव कुटिया के ब्रह्मलीन कोठारी महंत महेश मुनि की षोड़शी पर संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए चेतन देव कुटिया के परमाध्यक्ष महंत मोहनदास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन कोठारी महंत महेश मुनि का पूरा जीवन मानव कल्याण और संत महापुरूषों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके अचानक चले जाने से संत समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते मानव कल्याण का संकल्प लेना चाहिए।

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रहमलीन महंत महेश मुनि महाराज संत समाज की दिव्य विभूति थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महंत महेश मुनि भले ही शारीरिक रूप से संसार में मौजूद नहीं हैं। लेकिन उनके विचार और शिक्षाएं सदैव समाज का पथ प्रदर्शन करती रहेंगी।

इस अवसर पर बाबा हठयोगी, महंत जगदीश दास, महंत राघवंेद्र दास, महंत विष्णुदास, महंत कमलदास, महंत सुरेश मुनि, स्वामी कपिल मुनि, महंत दुर्गादास, महंत अवधेश्वरदास, महंत गोविंददास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत जसविन्दर सिंह, महंत जयेंद्र मुनि, महंत गंगादास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *