मोबाइल स्नेचर दबोचे

हरिद्वार। मोबाइल स्नैचिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 11 नवम्बर के पूर्वी नाथ नगर निवासी अंकुर शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर अशोका टाकीज के सामने दो अज्ञात आरोपियों पर हाथापाई कर मोबाइल छीन कर ले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए अनुज कुमार पुत्र पप्पू कुमार पाल निवासी राज विहार फेस-2 नियर फुटबॉल ग्राउंड कनखल व हर्षित सैनी पुत्र स्वर्गीय संजय सैनी निवासी पुरानी तहसील कोतवाली गंगनहर रूड़की को चैधरी चरण सिंह घाट के पास से छीने गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में एसआई अनिल सैनी, कांस्टेबल रविंद्र वर्मा व अंकित कवि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *