आई एस डी व टाटा मोटर्स लिमिटेड ने मिलकर वृक्षारोपण किया 

रुद्रपुर। हरेला पर्व के उपलक्ष में समाज सेवी संस्था इन्स्टीट्यूट आफ सोशल डेवलपमेंट ( ISD ) व टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर के सहयोग से श्रम भवन कार्यालय रुद्रपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त श्री अरविंद सैनी, आईएसडी से परियोजना निदेशक श्रीमती बिन्दुवासिनी, टाटा मोटर्स से सीएसआर मैनेजर श्रीमती शुभांगी पाण्डेय, हेमन्त कुमार, नितिन यादव श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री अनिल कुमार पुरोहित जी ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अरविंद सैनी जी ने सभी को हरेला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दीं तथा पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी दी। बिन्दुवासिनी जी ने बताया कि पेड़ हमारे लिए वरदान है हम सभी को समय समय पर वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि हम सभी को पेड़ों से औषधि खाद्य सामग्री मिलती रहे। टाटा मोटर्स से हेमंत जी, शुभांगी पाण्डेय ने पौधे को जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम में आईएसडी से रविन्द्र वर्मा, श्रम विभाग से दीपक जी, बलवीर, हेमंत, चन्द्रा मिश्रा, पूजा, कमल, चन्द्र प्रकाश, बृजेश, कैलाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *