रंगोली व निबन्ध प्रतियोगिता तथा सामूहिक प्रतिज्ञा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 हरिद्वार। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तथा वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एसएमजेएन कालेज में रंगोली व निबन्ध प्रतियोगिता तथा सामूहिक प्रतिज्ञा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर अखाड़ा परिषद एवं कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी ने अपने सन्देश में युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त रहकर ही स्वस्थ जीवन पाया जा सकता हैं। श्रीमहन्त ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कालेज की एंटी ड्रग सेल प्रधानमंत्री के विजन नशा मुक्त भारत के लिए निष्ठा और लग्न से कार्य कर नशा मुक्त भारत अभियान को निरंतर गति दे रही हैं। प्रोफ़ेसर बत्रा ने महाविद्यालय को तम्बाकू मुक्त परिसर बनाने पर छात्र छात्राओं को बधाई भी दी। उन्होंने वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में युवाओं को राष्ट्र के प्रति प्रेम तथा समर्पण भाव रखने का सन्देश भी दिया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि युवाओं को आत्मचिंतन कर सही मार्ग चुनना चाहिए। एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डा.पल्लवी राणा एवं विनय थपलियाल ने प्रतिभागियों को शुभकामनायें प्रेषित की।

रंगोली प्रतियोगिता में एमए की शालिनी, निधि तथा बीए के मोहित त्रिपाठी (ग्रुप 1) तथा दिव्यांशु नेगी, प्रतिमा, नेहा और दिव्यांशु गैरोला (ग्रुप 2) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में बीए की सोनम, कशिश तथा नम्रा ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में बीए की संध्या तथा ममता (ग्रुप 1) तथा बीएससी की दिव्या तथा निधि (ग्रुप 4) सम्मिलित रहे। दिव्यांश शर्मा तथा यादविंदर सिंह ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। निबंध प्रतियोगिता में बीए की कशिश को प्रथम, बीकॉम की आकृति तथा बीए की संध्या को संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि बीए की सोनम तथा बीएससी की स्नेहा सिंघल को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। बीकॉम की एंजेला को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में डा.लता शर्मा तथा डा.अनुरिषा ने निर्णायक की भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संयोजन डा.मीनाक्षी शर्मा एवं डा.पल्लवी ने किया। इस अवसर पर प्रो.विनय थपलियाल, डा.शिवकुमार चौहान, डा.विनीता चौहान, ऋचा मिनोचा, वैभव बत्रा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *