काशीपुर। उत्तराखंड की सीमा से सटे ग्राम रामपुर बलभद्र में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया ।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई थाने की पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के ग्राम रामपुर बलभद्र निवासी 35 वर्षीय राकेश उर्फ हरपाल सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था ,बुधवार की सुबह वह खेत पर गया था परंतु लौटकर वापस नहीं आया । परिवार वाले उसी दिन से खोजबीन में लगे थे सभी रिश्तेदारों को भी फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया परंतु कोई पता नहीं चल पाया ।बीती देर शाम राकेश का शव गांव से 500 मीटर दूर जाबिर के गन्ने के खेत से बरामद हुआ।
सूचना मिलने पर भगतपुर थाना प्रभारी मेघराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर नमूने एकत्र किए ।मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं उसकी पत्नी पिंकी और मां रामवती का रोते-रोते बुरा हाल हैं ।पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि मामला धारा 302 के तहत दर्ज कर हत्यारों की खोजबीन की जा रही है।