रूद्रपुर। पिछले कई दिनों से घंटों हो रही अघोषित कटौती के खिलाफ बीते दिवस शिव अरोरा ने एक्शन लिया और विद्यत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगायी जिसका परिणाम आज सामने आया है, विधायक की फटकार के तुरंत बाद ही व्यवसथा में सुधार आने लगा जहां कल तक घंटों कटौती हो रही थी वहीं आज पूरे दिन में एक घंटे के लिए भी कटौती नहीं हुयी विधायक के एक्शन से फिलहाल शहरवासियों को राहत मिली है।
बता दें पिछले कई दिनों से शहर में घंटों को रही विद्युत कटौती से हाहाकार मचा हुआ था भीषण गर्मी के पीछे लोगों का घरों में सांस लेना भी दुश्वार हो गया था वहीं विद्युत कटौती के चलते व्यापारियों का कारोबार भी चौपट हो रहा था विद्युत कटौती से मचे हाहाकार को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने कल विद्युत अधिकारियों की बैठक ली जिसमें विधायक शिव अरोरा ने सख्ताई से अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने व विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिये कड़े निर्देश दिये।
विधायक शिव अरोरा ने कहा विद्युत कटौती पर सम्बंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी इस प्रकार से बिना सूचना के विद्युत कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा विद्युत विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार करे ओर विद्युत विभाग जनता के लिये 24 घण्टे उपलब्ध रहे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे विधायक शिव अरोरा बैठक के शुरुवात से ही बेहत सख्त नजर आये उन्होंने स्पष्ट कहा विद्युत कटौती पर आम जन को सूचना व विद्युत कटौती पर प्रतिदिन रजिस्टर मेन्टेन किया जाये ।जिसमे विद्युत कटौती होने की वजह कारण का उल्लेख होगा यदि किसी अधिकारी की लापरवाही से जनता को विद्युत कटौती का संकट झेलना पड़ा तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही हो ऐसी व्यवस्था को करना सुनिश्चित करे।
विधायक ने कहा ये अंतिम चेतवानी है इसके बाद भी विद्युत विभाग की कार्यशैली व लगातार हो रही विद्युत कटौती में कोई सुधार नही हुआ तो इसके खिलाफ सख्त कदम उठाये जाएंगे। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश की जनता को विद्युत सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जाये उसके बाद भी रुद्रपुर में विद्युत व्यवस्था का इतना चरमराया होना कष्ट का विषय है विधायक ने कहा विद्युत विभाग जनता की सेवा में 24 घण्टे उपलब्ध होना चाहिए और लगातार अधिकारियो के फोन न उठने की शिकायत को लेकर व्यवस्था सुधारने को कहा कि जनता को पता होना चाहिए कि उनकी विद्युत किस कारण व कितने समय के लिये कटौती की गई है, विधायक अरोरा की इस सख्ती का असर कल शाम को ही नजर आने लगा था कल शाम भी अन्य दिनों की अपेक्षा कटौती कम हुई वहीं आज सुबह से भी कटौती नहीं होने से लोगों को राहत मिली है। शहरवासियों ने विद्युत कटौती से राहत दिलाने पर विधायक अरोरा का आभार व्यक्त किया है।।