खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग करने जयपुर पहंुची गुरूकुल कांगड़ी विवि की टीम

हरिद्वार। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा जयपुर मे आयोजित किये जा रहे खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 मे प्रतिभाग करने गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय की हॉकी टीम तथा कुश्ती खिलाडी जयपुर पहुुंचे हैं। गुरूकुल कांगडी की हाकी टीम गत वर्ष की ऑल इण्डिया विजेता टीम होने तथा कुश्ती खिलाडी गौरव चैधरी ऑल इण्डिया कुश्ती चैम्पियनशिप मे कांस्य पदक विजेता होने के कारण खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 मे भाग ले रही है।

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 का आयोजन राजस्थान के 7 शहरों मे किया जा रहा है। जिसमें हाकी मैचों का आयोजन सवाईमान सिंह स्टेडियम जयपुर तथा कुश्ती का आयोजन लोहागढ स्टेडिय, भरतपुर मे किया जा रहा है। टीम के कोच सुनील कुमार ने बताया कि गुरूकुल कांगडी के गौरव चैधरी ग्रीको रोमन स्टाईल कुश्ती के 87 किग्रा भार वर्ग मे प्रतिभाग करेंगे। हॉकी टीम के मैनेजर अश्वनी कुमार ने बताया हॉकी मैच 24नवम्बर से .5 दिसम्बर तक आयोजित किये जाएंगे। टीम कोच दुष्यन्त सिंह राणा ने बताया कि टीम का पहला मैच 26 नवम्बर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फग्वाडा के साथ खेला जायेगा। टीम की व्यवस्थाओं के लिए डा.अजय मलिक को यूनिवर्सिटी कन्टीजेंट मैनेजर के रूप मे भेजा गया है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 मे प्रतिभाग करने पर कुलपति प्रो.हेमलता कृष्णमूति, कुलसचिव एवं सचिव क्रीडा परिषद प्रो.विपुल शर्मा, संयोजक डा. शिवकुमार चैहान, डा.अनुज कुमार, सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप, राजेन्द्र सिंह सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने टीम के खिलाडियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *