एसएसपी ने दिलायी जवानों को संविधान की शपथ

हरिद्वार। संविधान दिवस के अवसर पर रोशनाबाद पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा लोकतंत्र एवं आमजन के लिए भारतीय संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए मौजूद सभी जवानों एवं पीएमएस के छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम व ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा द्वारा जवानों को शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना, कोतवाली, कार्यालयों व शाखाओं में भी पुलिसकर्मियों ने संविधान की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *