पुलिस ने किया नाबालिग लडकियों को सकुशल बरामद

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने बहला फुसलाकर कर ले जायी गयी दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपियो को भी गिरफ्तार कर लिया है। 17 नवम्बर को मूलरूप से यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद निवासी तथा हाल मे थाना क्षेत्र की एक कालोनी मंें रह रहे परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग बेटियों को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद विवेचक एसआई मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने नाबालिगों को ले जाने वाले आरोपियों राजा सैनी पुत्र समै सिंह व संदीप कुमार पुत्र जगपाल निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना मंडावर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *