पतरामपुर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने पतरामपुर क्षेत्र के ग्राम निजामगढ़ मंदिर परिसर ग्राम प्रधान की देखरेख में वन कर्मचारियों के साथ फलदार छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण कराया गया साथ ही फाटो वन क्षेत्र के कंपाउंड नंबर 44 एवं कार्यालय परिसर के आसपास भी वन कर्मचारियों के साथ भी हरेला पर्व पर फलदार व छायादार पेड़ों वृक्षारोपण कराया । वही मीडिया को जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आज से करीब इस हरेला महान ने 7000 वृक्षों का वृक्षारोपण किया जाएगा आज करीब 4000 वृक्ष को का लगातार प्रत्येक दिन वृक्षारोपण किया जाता रहेगा राजकुमार सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य है वृक्षारोपण करना ही नहीं बल्कि हमारे द्वारा कराए गए वृक्षारोपण का समयानुसार देखरेख वृक्षों का पूरी तरह पालन पोषण करना भी हमारी ही प्राथमिकता होगी।