हरिद्वार । जनवरी में हरिद्वार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर हरिद्वार मुक्केबाज़ी संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान प्रतियोगिता के आयोजन में सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने बताया कि पुरूष एवं महिला सीनियर वर्ग में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे और उत्तराखंड में चल रही मुक्केबाजी संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। मुक्केबाजी के विकास हेतु विभिन्न जिलों में किए जा रहे प्रयासों में संघ द्वारा किस प्रकार मदद की जा रही है, उसका आवलोकन करेंगे और खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण, सचिव गोपाल खोलिया एवं कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा व अन्य सभी पदाधिकारी भी खिलाड़ियों द्वारा की जा रही तैयारियों का अवलोकन करेंगे और प्रशिक्षण में आ रही कर्मियों को भी दूर करने के उपाय किए जाएंगे। संरक्षक सुनीता चैधरी ने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी में भारत में एक नई पहचान बनायी है। इसमें हरिद्वार के खिलाड़ियों का भी प्रतिनिधित्व हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ के उपाध्यक्ष रोहन सहगल ने बताया कि हरिद्वार में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों से सीखने और अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। सहसचिव राकेश चैधरी ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। बैठक में रोहन सहगल, सुनीता चैधरी, डा.विशाल गर्ग, डा.प्रदीप कुमार, राकेश चैधरी, सुधीर जोशी, नवीन चैहान, शिखा चैहान सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।