**झबरेड़ा में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” आयोजित, 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण**

हरिद्वार।
देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष—समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) के नेतृत्व में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में **“बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर”** का आयोजन किया गया। शिविर ब्लॉक रूड़की के विभिन्न स्थलों पर आयोजित हुआ। 

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण एवं अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।

क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। सबसे अधिक शिकायतें **राशन कार्ड**, **किसान सम्मान निधि**, **राजस्व भूमि**, **आवास योजना**, **आधार कार्ड**, **दिव्यांग पेंशन**, **छात्रवृत्ति**, **वृद्धा एवं विधवा पेंशन** तथा **शौचालय निर्माण** से जुड़ी रहीं।

अधिकारियों ने शिविर स्थल पर ही **39 शिकायतों** का निस्तारण कर दिया। जबकि कुछ जिला स्तरीय समस्याओं को समाधान हेतु जिलाधिकारी एवं शासन को भेजा जाएगा।

जनसमूह को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

शिविर में सभी रेखीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) अनीस गौड़, मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *