हरिद्वार। अक्षय चेतन ज्योति घाट पर रविवार को मां गंगा की भव्य आरती का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुनील सेठी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष आरती में साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति से पूरा वातावरण आध्यात्मिकता से भर उठा। महंत ऋषिवरारानंद महाराज, बाबा हठयोगी जी, शिवम महंत और राम महाराज के सानिध्य में परिवार, इष्टमित्र व शुभचिंतकों ने मां गंगा का पूजन कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
महंत ऋषिवरारानंद ने कहा कि मां गंगा साक्षात मोक्ष का मार्ग दिखाने वाली देवी हैं। उनके दर्शनों मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने सभी से गंगा की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। बाबा हठयोगी ने कहा कि गंगा अविरल धारा है, जिसका आचमन करने से सभी रोग नष्ट हो जाते हैं।
राम महाराज ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि सुनील सेठी ने अपने जन्मदिवस पर गंगा तट पर आरती कर एक आदर्श स्थापित किया है। ऐसी पावन परंपराएं आने वाली पीढ़ियों को संस्कारों से जोड़ती हैं और नशे से दूर रहने का प्रेरक संदेश भी देती हैं।
मां गंगा की भव्य दिव्य आरती में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल, सुभाष जैसल, उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री ॐ प्रकाश जमदग्नि, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, तरुण व्यास, अनिरुद्ध भाटी, पार्षद आकाश भाटी, विदित शर्मा, अनिल वशिष्ठ, सुमित चौधरी, शिवकुमार कश्यप, अनुज गुप्ता, तेज प्रकाश साहू, प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला, सुमित अरोड़ा, संदीप गोयल, संजय त्रिवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।