भूकंप से पहले अलर्ट देगा ‘भूदेव ऐप’, सीएम धामी ने किया डाउनलोड करने का आग्रह

हरिद्वार। भूकंप संवेदनशील राज्य उत्तराखंड में अब लोगों को भूकंप से पहले ही अलर्ट मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने आईआईटी रुड़की के सहयोग से ‘भूदेव ऐप’ तैयार किया है। यह ऐप भूकंप आने से कुछ क्षण पूर्व मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद करेगा।

प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील होने के कारण यहां समय-समय पर झटके महसूस होते रहते हैं। ऐसे में समय रहते अलर्ट मिल जाना जनहानि रोकने में बड़ा कदम माना जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूदेव ऐप जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे स्वयं भी इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और अपने परिचितों, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों को भी इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव में तैयारी और जागरूकता सबसे बड़ी ताकत है, और भूदेव ऐप इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सीएम ने कहा कि आपदा-सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *