अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, श्यामपुर कांगड़ी में 10 बीघा सरकारी भूमि खाली

हरिद्वार। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *