- हरिद्वार |मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में 26वें दिन भी स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रहा।
इस अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सफाई कराई गई। जनपद की 35 पेयजल परियोजनाओं के परिसरों में झाड़ी कटान एवं विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
बीएचईएल क्षेत्र, मदिरा दुकानों के आसपास, विभिन्न ग्राम क्षेत्रों तथा शिवालिक नगर के वार्ड संख्या 13 में सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता से स्वच्छता कार्य किया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर निस्तारित किया गया।
जिलाधिकारी स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे हैं, जिससे स्वच्छता का सकारात्मक प्रभाव जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।