हरिद्वार। सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 23 से 25 दिसंबर तक योगस्थली खेल परिसर एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में होंगी। प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल शामिल रहेंगे। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।