हरिद्वार।
हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा रुड़की शाखा कार्यालय में आयोजित सुशासन कैंप में 14 निर्माण मानचित्र स्वीकृत और 19 मानचित्र निर्गत किए गए। इस प्रकार कुल 33 मामलों का त्वरित निस्तारण हुआ। उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को पारदर्शी और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचे और प्रक्रिया से संतुष्टि जताई। HRDA ने बताया कि अगला सुशासन कैंप 19 दिसंबर को रुड़की शाखा कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।