हरिद्वार। कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए प्रस्तावों को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल किए जाने पर सीसीआर में मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्रीन घाट निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एसटीपी प्लांट, म्यूजियम सहित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के डायरेक्टर शहरी धीरज जोशी और अन्य अधिकारियों ने प्रस्तावों की समीक्षा की और कहा कि इन्हें दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक के बाद टीम ने घाटों का निरीक्षण भी किया।