सांसद खेल महोत्सव 2025: जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंगलवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। पहले दिन जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों से विजयी खिलाड़ी एवं सीधे जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिताओं में पिट्ठू बालिका वर्ग का फाइनल खानपुर विधानसभा ने जीता। म्यूजिकल चेयर में अनुभा प्रथम, वरनिका द्वितीय और कुमकुम तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पिंकी प्रथम और बालक वर्ग में आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पिंकी तथा बालक वर्ग में यश चौधरी विजेता रहे। रस्साकसी बालिका वर्ग में झबरेड़ा और वालीबॉल बालिका वर्ग में खानपुर विधानसभा ने जीत दर्ज की। चम्मच दौड़ बालिका वर्ग में रितु और बालक वर्ग में अवि विजयी रहे।

उद्घाटन अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *