देहरादून में Manthon-2025 समिट, महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025: 5th National Leader’s Summit (Women’s Special) में प्रतिभाग किया। इस दौरान स्टार्टअप, आत्मनिर्भरता और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार से समाज और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी योजना, उज्ज्वला, जनधन जैसी योजनाओं से मातृशक्ति को नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता योजनाओं और स्टार्टअप के माध्यम से हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और राज्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *