हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, 5152 लोग लाभान्वित

हरिद्वार। जनपद के भगवानपुर और बाहदराबाद विकासखंडों की न्याय पंचायतों में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत कुल 5152 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि 1197 लोगों को अलग-अलग विभागों के माध्यम से प्रमाण पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम में कुल 5498 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 120 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 56 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

विकासखंड बाहदराबाद की न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ, जहां 4527 लोगों को योजनाओं का लाभ और 718 को प्रमाण पत्र दिए गए। यहां 41 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 17 का मौके पर समाधान किया गया। वहीं, विकासखंड भगवानपुर की न्याय पंचायत सिकंदरपुर भैसवाल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 625 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया और 479 लोगों को प्रमाण पत्र जारी हुए। यहां 79 शिकायतों में से 39 का त्वरित निस्तारण किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित यह अभियान जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर सुनिश्चित कर रहा है और पात्र नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *