मन की बात राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वें एपिसोड को आमजन और विद्यार्थियों के साथ सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात देशवासियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत है, जो हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है और समाज में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों से पूरा देश प्रेरणा लेता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से मन की बात में दिए गए संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नैनीताल–उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *