काशीपुर।क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी आशुतोष भट्ट की सक्रियता के चलते काशीपुर में राशन कार्ड की केवाईसी का काम तेजी के साथ चल रहा है, इस मामले काशीपुर जिले भर में दूसरे नंबर पर है और लगभग 70% काम पूरा हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पूरे उत्तराखंड में राशन कार्ड की केवाईसी का काम तेजी के साथ चल रहा है, इसके लिए सस्ता गल्ला विक्रेता प्रत्येक दिन अपनी दुकान खोलकर प्रत्येक उपभोक्ता के राशन कार्ड की ऑनलाइन केवाईसी कर रहे हैं। इस काम के लिए पहले15 दिसंबर और बाद में बढ़कर 31 दिसंबर अंतिम तारीख घोषित की गई है। यहां के क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी आशुतोष भट्ट ने इस मामले में बात करने पर हमारे संवाददाता को बताया कि केवाईसी के काम में काशीपुर जिले भर में दूसरे नंबर पर है यहां कुल 2.60 लाख यूनिट है, जिनमें से 1.60 लाख यूनिटों की केवाईसी का काम पूरा हो चुका है। श्री भट्ट ने बताया कि सभी सस्ता गल्ला विक्रेता इस कार्य में पूरा सहयोग कर रहे हैं।