एंजेल चकमा हत्याकांड: मुख्यमंत्री धामी ने पिता से की बात, सख्त सजा का भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर घटना पर गहरा दुख जताया और हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस घटना से व्यक्तिगत रूप से आहत हैं और पीड़ित परिवार के दुख को समझते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हमेशा से शांतिपूर्ण राज्य रहा है, जहां देश-विदेश से छात्र पढ़ने आते हैं, ऐसे में यह घटना सभी के लिए पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि घटना के बाद उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *