हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर अनफिट व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान

हरिद्वार। हरिद्वार–नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की। एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा और संभागीय निरीक्षक, हरिद्वार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अनफिट, ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों की व्यापक जांच की गई।

अभियान के दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई में ₹2 लाख से अधिक का संयोजन शुल्क भी वसूला गया। कई वाहन बिना वैध दस्तावेज, बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के संचालित पाए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अनफिट और ओवरलोड वाहनों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की सघन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *