देहरादून। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कालसी ब्लॉक के नागथात खेल मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में हुए शिविर में 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं से 352 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।