जन जन की सरकार, जन जन के द्वार: बहुउद्देशीय शिविरों की उपलब्धियाँ

हरिद्वार जनपद में मुख्यमंत्री की पहल पर 17 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से 12,331 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इन शिविरों में 18,195 नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 795 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 380 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकास खंडों की न्याय पंचायतों में कुल 17 बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 23 विभागों द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं।

इन शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *