सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने दिया सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

हरिद्वार। राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हरी गिरी को ज्ञापन देकर हरिद्वार में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अर्धकुंभ मेले से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों में धन का पारदर्शी एवं सदुपयोग करने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंच कार्यकर्ताओं को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना की नगरी है। प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठान के लिए हरिद्वार आते हैं। ऐसी में शहर में नशे का बढ़ता अवैध कारोबार समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रशासन को नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत सरकार एवं प्रशासन द्वारा निर्माण, सौंदर्यीकरण, यातायात, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों में व्यय होने वाला धन प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जनता के कर एवं सार्वजनिक राजस्व से आता है। इसलिए प्रत्येक सार्वजनिक परियोजना में पारदर्शिता, गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *