दीपावली से पहले कनखल में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ कराए गए खाली

 

हरिद्वार। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *