हमारी साझा औद्यौगिक विरासत  का प्रतीक है बीएचईएल दिवस-रंजन कुमार

हरिद्वार। बीएचईएल का वार्षिक दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने हीप एवं सीएफएफपी  इकाइयों में बीएचईएल ध्वज फहराया और कर्मियों को संस्थान की गरिमा एवं मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की बीएचईएल प्रतिज्ञा दिलायी। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीएचईएल दिवस तथा नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने कहा कि बीएचईएल दिवस का यह समारोह मात्र एक उत्सव नहीं बल्कि यह हमारी साझा औद्यौगिक विरासत का प्रतीक है। बीता वर्ष बीएचईएल के लिए अनेक अवसरों से भरा रहा। उन्होंने बीते वर्ष में हरिद्वार इकाई समेत, बीएचईएल द्वारा अर्जित विभिन्न उपलब्धियों को भी सभी के साथ साझा किया। साथ ही बची हुई तिमाही में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, जीजान से जुट जाने का आवाहन किया। इस दौरान बीएचईएल गीत का प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर भेल महाप्रबन्धक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *