बहादराबाद टोल प्लाजा पर बाइक राइडर्स व ड्राइवर्स के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित

हरिद्वार | 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनएचएआई द्वारा बहादराबाद टोल प्लाजा पर बाइक राइडर्स एवं वाहन चालकों के लिए एक संक्षिप्त सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने बताया कि सत्र में सुरक्षित गति, लेन अनुशासन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, डिफेंसिव ड्राइविंग, मोबाइल व शराब से दूरी, यातायात नियमों के पालन तथा आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए और सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *