शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री सुनील सैनी से की मुलाकात

हरिद्वार स्थित डैम कोठी में शिक्षण संस्थानों के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री सुनील सैनी से भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपने-अपने शिक्षण संस्थानों से जुड़ी संबंधता विस्तार सहित विभिन्न समस्याओं से राज्य मंत्री को अवगत कराया।

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा प्रदान करना एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य है, जिसके लिए सभी को निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सभ्य और सशक्त समाज के निर्माण के लिए शिक्षा ही एकमात्र सशक्त माध्यम है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को मजबूत, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मपाल सिंह सैनी, सचिव सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *