सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने की मांग

महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने शहर की सड़कों से आवारा व लावारिस पशुओं को हटाकर पशु विश्राम गृह भेजने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम महापौर किरण जैसल को ज्ञापन सौंपा।

सुनील सेठी ने बताया कि हरकी पैड़ी के आसपास, उत्तरी व मध्य हरिद्वार तथा कनखल क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण आम राहगीर, श्रद्धालु और स्कूली बच्चे घायल हो रहे हैं। कई बार पशुओं के आपसी झगड़ों से दोपहिया वाहन चालकों के हादसे भी हो चुके हैं। न्यायालय द्वारा भी लावारिस पशुओं को पशु गृह भेजने के आदेश दिए गए हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए।

उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर दूध निकालकर भैंसों को छोड़ने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. नीतिथ ऐरन, राकेश जमदग्नि, सुनील मनोचा, अंशुल कंसल, सोनू चौधरी, युवराज बिष्ट, प्रीत कमल और मुकेश अग्रवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *