हरिद्वार। लकसर कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गठित लकसर कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लकसर क्षेत्र से नौशाद पुत्र दिलशाद निवासी जियापोता लक्सर रोड थाना कनखल को 5 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।