काशीपुर। कल घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड के नतीजों में मारिया असेमपुटा कान्वेंट स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा इंटरमीडिएट में ऋषिकेश तिवारी ने 97.2 जबकि हाई स्कूल में प्राची त्रिपाठी और रूपाली भारती ने 97.8% अंक हासिल कर अपना और स्कूल का नाम रोशन किया।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मारिया कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बीवीएन फर्नांडीस ने हमारे संवाददाता आरपी उदास को बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में सभी बच्चे अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुए हैं ।कक्षा 12 में 17 बच्चों व हाईस्कूल में 45 बच्चों के नंबर 90% से ज्यादा आए हैं । उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में ऋषिकेश तिवारी ने 97.2% अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है इसके अलावा कक्षा 12 की ही चारुल सिंह ने 95.6% , अदिति अरोड़ा ने 94.8% , रिद्धिमा मेहरोत्रा ने 94.4% ,निशिता वर्मा ने 94.2% ,कार्तिकेय नारंग ने 92.6%, इशिता मेहरोत्रा 92.6% ,जयंत राणा ने 92. 6% , ध्रुव सिंह तोमर ने 92.4प्रतिशत और श्रद्धा वर्मा ने 91.8% अंक प्राप्त किए हैं ।इसी प्रकार कक्षा 10 में रूपाली भारती ने 97.8%, प्राची त्रिपाठी ने 97.8% , भाव्या शर्मा ने 97.6%, अभिषेक सिंह ने 97.2%, पुर्णयाम चौहान ने 96.4%,तोशिका पाल ने 95.8% , दिव्या जोशी ने 95.2% , मुस्कान गुप्ता ने 95.2%, अंशिका डोबरियाल ने 95%, श्रुति बंसल ने 95%, राघव अग्रवाल ने 94.8% और मोहम्मद मुस्तफा अंसारी ने 94.6% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है ।फादर फर्नांडीज ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि कोविड काल होने के बावजूद बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।