हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से महा स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। यह अभियान पिछले दो माह छह दिनों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।
अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर जारी करते हुए 31 जनवरी तक महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने को कहा गया है।
इसी क्रम में परिवहन विभाग और एनएचएआई द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जबकि नेचर फाउंडेशन और नगर निगम ने गंगा घाट व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। जिला प्रशासन ने आमजन से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।